उत्तराखंड में नए घरेलू LPG कनेक्शन पर रोक बरकरार, 1,670 आवेदन लंबित !!

देहरादून में नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन पर रोक के कारण 1,670 आवेदन लंबित हैं।

उत्तराखंड में नए घरेलू LPG कनेक्शन पर रोक बरकरार, 1,670 आवेदन लंबित !!
JJN News Adverties

देहरादून जिले में नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक के कारण हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिले की 70 गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन के लिए 1,670 आवेदन लंबित हैं और आवेदक लगातार गैस एजेंसियों और जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान गैस आपूर्ति प्रभावित होने के बाद केंद्र सरकार ने नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है, लेकिन नए कनेक्शन अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं।वहीं इसका सबसे अधिक असर नए मकानों में रहने वाले परिवारों, किरायेदारों और पहली बार गैस कनेक्शन लेने वाले लोगों पर पड़ रहा है। साथ ही एजेंसियों के पोर्टल पर आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कनेक्शन जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 70 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडेन गैस के 730, भारत गैस के 300 और एचपी गैस के 640 आवेदन लंबित हैं।वहीं इसमें जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

JJN News Adverties