बारिश में धंस गया नवनिर्मित पुल! देहरादून-विकासनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित

देहरादून में तेज बारिश के बीच नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त होकर धंस गया, जिसके बाद देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है.....

बारिश में धंस गया नवनिर्मित पुल! देहरादून-विकासनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित
JJN News Adverties

पहली ही बड़ी बारिश ने करोड़ों की लागत से तैयार एक पुल के निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बतादे की देहरादून में तेज बारिश के बीच नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त होकर धंस गया, जिसके बाद देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। दरअसल, सौंग नदी में तेज बहाव के चलते पुल के एक हिस्से के धंसने की बात सामने आई है। वहु घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पुल पहली बड़ी बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी निरीक्षण कराया जा रहा है। वही जांच के बाद ही पुल को हुए नुकसान की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की तस्वीर साफ हो सकेगी।

JJN News Adverties