दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, 2 अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: लगातार हो रही बारिश के बीच मेरठ-करनाल हाईवे पर खेड़ा मुस्तान गांव के पास एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अचानक धंस गया था......

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, 2 अधिकारी सस्पेंड
JJN News Adverties

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में NHAI ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हाँ, प्राधिकरण ने लापरवाही के आरोप में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जबकि निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, लगातार हो रही बारिश के बीच मेरठ-करनाल हाईवे पर खेड़ा मुस्तान गांव के पास एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अचानक धंस गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। वही घटना के बाद इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

बता दे, मामले की गंभीरता को देखते हुए NHAI की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराकर यातायात को सामान्य किया। साथ ही जलभराव रोकने के लिए अस्थायी नाली भी बनाई गई है, जबकि स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था पर काम जारी है।

वहीं, NHAI ने टीम लीडर कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा Vetsa Projects Consultancy प्राइवेट लिमिटेड को तीन दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही NHAI का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties