ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी मिलने पहुंचे युवक पर बरसे लात-घूंसे

देहरादून के पटेलनगर में सोशल मीडिया दोस्ती के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी मिलने पहुंचे युवक पर बरसे लात-घूंसे
JJN News Adverties

देहरादून में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से मिलने पहुंचे एक युवक की हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। आपको बता दे मामला पटेलनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रुड़की निवासी युवक ने कथित तौर पर नाम बदलकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की थी। जिसके बाद युवती को युवक की असली पहचान का पता चला,वही उसने इसकी जानकारी अपने परिचितों को दी।

आपको बता दे रविवार शाम युवक अपने एक साथी के साथ युवती से मिलने देहरादून पहुंचा। आरोप है कि पहले से सतर्क हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लालपुल के पास दोनों युवकों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा भागते हुए एक शोरूम में जा छिपा।कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार युवक की तलाश की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties