Rishikesh AIIMS में नहीं हुआ ऑनलाइन भुगतान, मरीज को छोड़कर पांच किमी तक भटका तीमारदार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में तीमारदारों को उपचार बिल का आनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे तीमारदार परेशान हो रहे हैं।

Rishikesh AIIMS में नहीं हुआ ऑनलाइन भुगतान, मरीज को छोड़कर पांच किमी तक भटका तीमारदार
JJN News Adverties

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में तीमारदारों को उपचार बिल का आनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे तीमारदार परेशान हो रहे हैं। शनिवार को पत्नी के उपचार के बाद एम्स से छुट्टी मिलने पर बिल का भुगतान करने पहुंचे एक तीमारदार को नकद निकासी के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर दौड़ लगानी पड़ी। ताज्जुब है कि अन्य विकल्प न होने के कारण उसे एक घंटे तक अपने मरीज को अकेला छोड़ना पड़ा। ऐसे में आधुनिक चिकित्सा एवं जन सेवाओं में अग्रणी होने का दावा करने वाले एम्स ऋषिकेश में आमजन को मौलिक सुविधा न मिलने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मुरादाबाद निवासी विनोद ने बताया कि उनकी पत्नी ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) की मरीज हैं। उन्होंने बीते मंगलवार को पत्नी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। शनिवार को चिकित्सकों द्वारा पत्नी को अवकाश दे दिया गया, जिसके बाद वे शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भुगतान काउंटर पर पहुंचे और आठ हजार रुपये के बिल का आनलाइन भुगतान कर रहे थे। विनोद ने आरोप लगाया कि उन्हें कर्मियों ने कहा कि आनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कहा कि उन्होंने कर्मियों को हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह मुरादाबाद से आए हैं और अभी उनके पास एटीएम भी नहीं है। विनोद ने कहा कि कर्मियों ने नकद भुगतान के अलावा अन्य सुविधा होने से साफ मना कर दिया। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर नकद निकासी के लिए कई दुकानदारों से आनलाइन ट्रांसफर के बदले नकद प्राप्ति का आग्रह करते रहे, लेकिन सभी ने अमसर्थता जताई।

JJN News Adverties
JJN News Adverties