उत्तराखंड में दरोगा और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

देहरादून के नेहरू कॉलोनी में पालतू कुत्तों को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक दरोगा और उनके बेटे समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

 उत्तराखंड में दरोगा और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज
JJN News Adverties

उत्तराखंड में देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बता दे आरोप है कि पिटबुल के दूसरे पालतू कुत्ते पर झपटने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इतना ही नहीं शिकायत के मुताबिक़, शहर कोतवाली में तैनात दरोगा नवीन भारद्वाज अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी का पिटबुल उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर बैठा। जहाँ कुत्तों को अलग कराने के बाद विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आपको बता दे हमले में दरोगा नवीन भारद्वाज के सिर में छह टांके लगे, जबकि उनके बेटे के सिर पर भी गंभीर चोट आई और चार टांके लगाने पड़े। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन लूटे जाने का भी आरोप लगाया है

फ़िलहाल पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है। जिसमें पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

JJN News Adverties