Dehradun News : साइबर ठगी के आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

देश में साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी इतने शातिर है कि पलक झपकते ही लोगों का अकाउंट खाली कर देते है

Dehradun News : साइबर ठगी के आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार
JJN News Adverties

Dehradun News : साइबर ठगी के आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार : देश में साइबर अपराधों (Cyber Crimes) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी इतने शातिर है कि पलक झपकते ही लोगों का अकाउंट खाली कर देते है। हजारों लोग रोजाना साइबर ठगी का शिकार होते है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) से सामने आया था जहां एक साइबर ठग गिरोह ने एक महिला से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी की। लेकिन अब उत्तराखंड साइबर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस 1.30 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा करते हुए इस साइबर ठग गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Max Life Insurance Company) का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पीड़ित ने बताया कि उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एक पॉलिसी है और वो पॉलिसी साल 2027 में पूरी होगी। लेकिन आरोपी ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को फोन किया और झुटी जानकारी दी कि उनके इन्श्योरेन्स का पैसा रोक दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ठगों के बहकावे में आ गया। आरोपी ने अलगा-अलग किश्तों में 30 से 35 लाख कि ठगी कर ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को पैसे डबल करने की स्कीम का भी लालच दिया। युवती ने लालच में आकर 95 लाख कि रकम आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद पीडिता को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। और उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले कि जाँच शुरू की और जिन खातों में पैसे भेजे गए उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties