देहरादून में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़, SHO को गोली, एक बदमाश मारा गया!!

देहरादून में देर रात एनकाउंटर: लूट के बाद पुलिस-बदमाश आमने-सामने, SHO नरेश राठौर घायल, एक बदमाश ढेर

देहरादून में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़, SHO को गोली, एक बदमाश मारा गया!!
JJN News Adverties

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लूट की एक वारदात के बाद पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल, डायरी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। तो वही घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान देवराज के रूप में हुई है,आपको बता दे  पुलिस को बताया कि बदमाश काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर फरार हो गए।जिसके सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने घेराबंदी की। ओर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आपको बता दे जवाबी कार्रवाई में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए। ओर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल बदमाश, थाना प्रभारी और पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई।
वहीं थाना प्रभारी और पीड़ित का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और फरार बदमाश की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।एसएसपी ने बताया है कि मृत बदमाश की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।फिलहाल देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties