Uttarakhand Assembly Elections : देहरादून में वर्चुअल रैली से संबोधन करती नज़र आएंगी प्रियंका गांधी, सभी 70 विधानसभाओं को जोड़ा जाएगा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव(uttarakhand assembly elections) को लेकर प्रचार प्रसार जोरों-शोरों पर है। इसी चुनावी प्रचार को और धार देने के लिए आज कांग्रेस(congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी

Uttarakhand Assembly Elections : देहरादून में वर्चुअल रैली से संबोधन करती नज़र आएंगी प्रियंका गांधी, सभी 70 विधानसभाओं को जोड़ा जाएगा
JJN News Adverties

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव(uttarakhand assembly elections) को लेकर प्रचार प्रसार जोरों-शोरों पर है। इसी चुनावी प्रचार को और धार देने के लिए आज कांग्रेस(congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा(priyanka gandhi vadra) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून(dehradun) आने वाली है। प्रियंका गांधी उत्तराखंड से कांग्रेस की स्टार प्रचारक(star campaigner) है और आज वो चुनाव अभियान के साथ-साथ उत्तराखण्डियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र भी जारी करेंगी। 

यूपी में “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के नारे के साथ महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में लाने के अभियान में जुटी प्रियंका की दून में वर्चुअल रैली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।

उत्तराखंड में महिलाओं और युवाओं का वोट काफी अहम् है जिसको देखते हुए प्रियंका की वर्चुअल रैली(virtual rally) को काफी अहम माना जा रहा है। महंगाई, गैस सिलिंडर के दाम के साथ ही बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर प्रियंका मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। वर्चुअल रैली को सभी 70 विधसनसभा से जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस उत्तराखंड में चार धाम चार काम के एजेंडे को तय कर चुकी है। यह भी दावा कर चुकी है कि सरकार आने पर गैस सिलिंडर की कीमत 500 रुपए से ज्यादा नहीं रखा जाएगा।
प्रियंका के उत्तराखंड में आगमन से कांग्रेस के चुनावी समीकरण कुछ हद्द तक सुधर सकते है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties