ऋषिकेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने 3:00 बजे के बाद गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि पर रोक लगा दी है।
ऋषिकेश (Rishikesh) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने 3:00 बजे के बाद गंगा में रिवर राफ्टिंग (River rafting) की गतिविधि पर रोक लगा दी है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर (Deputy District Magistrate Narendra Nagar) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां से वह परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होने जाएंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
मंगलवार की शाम 3:00 से गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। राष्ट्रपति के सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने गंगा में होने वाली राफ्टिंग की गतिविधि पर भी साइन 3:00 बजे के बाद रोक लगा दी है।