उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी!!

उत्तराखंड: मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं.....

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी,  4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी!!
JJN News Adverties

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को देहरादून और नैनीताल में झमाझम बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

4 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जना और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में भी गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा भी बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties