बारिश का खौफनाक रूप! नाले में बहकर दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

बरसाती नाले में दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है...

बारिश का खौफनाक रूप! नाले में बहकर दो बच्चियों की दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बरसाती नाले में दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, ये घटना राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र की नई बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो छोटी बच्चियां तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई हैं और नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई हैं।

वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन दुर्भाग्यवश, तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

मृतक बच्चियों की पहचान 7 साल की लक्ष्मी और 3 साल की मासूम सोनाक्षी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें घर के बाहर खेलते-खेलते नाले में नहाने चली गई थीं, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वे बहकर रैंप के नीचे फंस गईं।

वही इस घटना के बाद मां रीना कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने बच्चों को खोजा तो बड़ी बेटी के पैर दिखाई दिए, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और देहरादून में किराए पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। वही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि बरसात के मौसम में खुले नालों और तेज बहाव वाले पानी के पास बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्कता जरूरी है।

JJN News Adverties