रामनगर को बड़ी सौगात, 18 जुलाई से शुरू होगी देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा

रामनगर और देहरादून के बीच 18 जुलाई से सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। सांसद ने बताया कि शुरुआती चरण में ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रामनगर को बड़ी सौगात, 18 जुलाई से शुरू होगी देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा
JJN News Adverties

रामनगर और देहरादून के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित सीधी रेल सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दरअसल सांसद अनिल बलूनी ने घोषणा की है कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

 

आपको बता दे सांसद ने बताया कि ये सेवा क्षेत्रवासियों की सालो पुरानी मांग का परिणाम है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

इतना ही नहीं शुरुआती चरण में ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। इसी के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे चार से पांच दिन तक चलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि ये रेल सेवा रामनगर के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देगी।

JJN News Adverties