भारी बारिश के चलते 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के बीच 10 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

भारी बारिश के चलते 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
JJN News Adverties

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के बाद 10 जुलाई के लिए जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।


आपको बता दे मौसम विभाग के मुतबिक, जिले के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश होने की संभावना है।


साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।


इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

JJN News Adverties