अधजले शवों को नोचते दिखे आवारा कुत्ते:अधूरी अंत्येष्टि से सामने आया अमानवीय दृश्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से मोक्ष घाट पर अधजले मानव शवों के अवशेषों को आवारा कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा गया, जानिए पूरी खबर विस्तार से ...

अधजले शवों को नोचते दिखे आवारा कुत्ते:अधूरी अंत्येष्टि से सामने आया अमानवीय दृश्य
JJN News Adverties

उत्तरकाशी : जनपद मुख्यालय स्थित मोक्ष केदार घाट पर अव्यवस्था का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घाट पर अंतिम संस्कार के बाद अवशेषों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के अवशेष खुले में पड़े रहते हैं, जिन्हें लावारिस कुत्ते खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वजह से घाट पर कुत्तों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे माहौल असुरक्षित बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुत्तों के आक्रामक व्यवहार के चलते अब वे आम नागरिकों पर भी हमला कर रहे हैं। हाल के दिनों में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।
 

इस मुद्दे पर गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि घाट पर नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, साथ ही लावारिस कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties