उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने एक अवैध ढांचे को हटाया है....
उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने एक अवैध ढांचे को हटाया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इस निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। वही शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच कराई और संबंधित लोगों को पहले नोटिस भी दिया था। जिसके बाद समय पूरा होने के बाद नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनी मजार को हटा दिया। वही सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।
ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और प्रशासन भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने के अभियान को जारी रखने की बात कह रहा है।