मुख्यमंत्री धामी बुधवार को देहरादून स्थित नेहरू कालोनी कालोनी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने सैन्य धाम के लिए उनके आंगन की पवित्र मिट्टी ली.
देहरादून. मुख्यमंत्री धामी बुधवार को देहरादून स्थित नेहरू कालोनी कालोनी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने सैन्य धाम के लिए उनके आंगन की पवित्र मिट्टी ली. मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश के आवास पर पहुंच कर मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट और माता रेखा बिष्ट से मुलाक़ात की. और उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की. उन्होंने कहा देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट और उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम की जो कल्पना है, सबके सहयोग से यह सैन्यधाम भव्य बनाया जाएगा। इसलिए सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश की लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे और आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे। आपको बता दें 16 फरवरी 2019 को राजौरी (जम्मू–कश्मीर) के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए थे. उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैन्य धाम हेतु उनके आंगन की पवित्र मिट्टी ली।
16 फरवरी 2019 को राजौरी (जम्मू–कश्मीर) के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट के देहरादून नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैन्य धाम हेतु उनके आंगन की पवित्र मिट्टी ली। देश की रक्षा के लिए चित्रेश जी के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। pic.twitter.com/oNTcWowrMa
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 1, 2021