देहरादून में सीजन में तीसरी बार 43 डिग्री पार पहुंचा पारा

उत्तराखंड में मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। प्री मानसून की बारिश भी नहीं हो रही है, इससे प्रचंड गर्मी पड़ रही है। देहरादून में इस सीजन में तीसरी बार पारा 43 डिग्री के पार हो गया है।

देहरादून में सीजन में तीसरी बार 43 डिग्री पार पहुंचा पारा
JJN News Adverties

Weather In Uttarakhand:- उत्तराखंड(Uttarakhand) में मानसून(Mansoon) ने अभी दस्तक नहीं दी है। प्री मानसून(Pre-Mansoon) की बारिश भी नहीं हो रही है, इससे प्रचंड गर्मी(extreme heat) पड़ रही है। देहरादून(Dehradun) में इस सीजन में तीसरी बार पारा 43 डिग्री के पार हो गया है। मई से अभी तक कुछ दिनों को छोड़ लगातार गर्म हवाएं झुलसा रही हैं।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान(maximum temperature) सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 43.1 डिग्री रहा। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।गर्मी के इस प्रचंड रूप की वजह मौसम वैज्ञानिक(meteorologist) प्री मानसून की बारिश का न होना भी बता रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है प्री मानसून की बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन(Climate change) के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं खूब झुलसा रही हैं।  

JJN News Adverties
JJN News Adverties