उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, धूप की सौगात या ठंडी हवाओं का वार?

आज 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने के आसार, बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं।

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, धूप की सौगात या ठंडी हवाओं का वार?
JJN News Adverties

Weather Update: उत्तराखंड से राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम ने आज करवट ली है और लोगों को ठंड के बीच धूप की सौगात मिली है। आपको बता दे मौसम विभाग (Meteorological Department) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आज 4 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है और ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने के आसार हैं।

हालांकि, मौसम साफ होने के बावजूद ठंड से राहत पूरी तरह नहीं मिलेगी। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद अब पहाड़ों में गलन वाली ठंड बनी रहेगी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन बर्फ पिघलने के कारण ठंडी हवाएं चलेंगी।

मैदानी जिलों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी और यात्रियों, पर्यटकों के साथ-साथ किसानों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है, ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties