देहरादून पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप !

राजधानी देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया।

देहरादून पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप !
JJN News Adverties

देहरादून-: राजधानी देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया और कर्मचारियों व आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यालय परिसर के भीतर और आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियों ने हर कमरे, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के खुले स्थानों की बारीकी से जांच की।

करीब कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के चलते कुछ समय के लिए कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, हालांकि जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से पड़ताल में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties