मसूरी में ट्रैफिक नियम होंगे सख्त पर्यटकों को मिलेगी राहत

मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले नया ट्रैफिक प्लान तैयार। कई मार्गों पर वन-वे लागू होगा, मालरोड तय समय में वाहनों के लिए बंद रहेगी। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

मसूरी में ट्रैफिक नियम होंगे सख्त पर्यटकों को मिलेगी राहत
JJN News Adverties

मसूरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर के लिए नया यातायात प्लान तैयार किया गया है। आपको बतादे की नगर पालिका परिषद ने पुलिस और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर इस योजना को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम चर्चा की। वही बैठक में बताया गया कि इस बार मसूरी के अधिकांश मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की तैयारी है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सके। इसके साथ ही मालरोड को तय समय में वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे पर्यटक बिना किसी बाधा के घूम-फिर सकें।

 साथ ही सामान सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए भी विशेष समय निर्धारित करने की योजना है, ताकि भीड़भाड़ के दौरान ट्रैफिक पर दबाव न बढ़े। वही नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने साफ कहा है कि योजना लागू होने के बाद इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर, इस नई व्यवस्था से पर्यटन सीजन में मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties