देहरादून में दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र रेलवे ट्रैक पर चलते समय कान में इयरफोन लगाए हुए था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी...
देहरादून में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र रेलवे ट्रैक पर चलते समय कान में इयरफोन लगाए हुए था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी।
जानकारी के अनुसार घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर रेलवे फाटक के पास की है जहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
जहा मृतक की पहचान अभिनव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
वही हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को रेलवे ट्रैक से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी के साथ पुलिस को दिए बयान में ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन देहरादून से प्रयागराज जा रही थी और अजबपुर फाटक के पास एक युवक ट्रैक के बीचों-बीच चलता दिखाई दिया। जिसे बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए गए, लेकिन दूरी कम होने के कारण हादसा टाला नहीं जा सका।
जहा पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है वही इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
इसी के साथ, लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय और चलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।