अवैध रूप रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास नकली दस्तावेज मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है |

अवैध रूप रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस
JJN News Adverties

अवैध रूप से देहरादून (Dehradun) में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस (Police) ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे दस्तावेज नकली मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा। 

 

गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड (Covid) के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था। वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस (Border Cross) कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि (Operation kalnemi) के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties