केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे

आज सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं ने किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे
JJN News Adverties

देहरादून. आज सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं ने किया। जिसके बाद राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से ही वहाँ पहले से मौजूद हेलीकाप्टर में सवार होकर पौड़ी के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार पीठसैंण पेशावर कांड के नायक व स्वाधीनता संग्राम सैनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का पैतृक गांव है।

गांव में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में रक्षामंत्री गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही यहां बने स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चंद्र गढ़वाली के परिजनों को भी रक्षा मंत्री सम्मानित किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के अलावा सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, काबिना मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, हरक सिंह रावत आदि ने भी स्वागत किया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties