स्कूल परिसर में कथित अनैतिक गतिविधियों पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू!!

देहरादून के किशन नगर एक्सटेंशन में प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दो आरोपी हिरासत में, तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

स्कूल परिसर में कथित अनैतिक गतिविधियों पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू!!
JJN News Adverties

देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राजधानी के पॉश इलाके किशन नगर एक्सटेंशन में स्थित एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के भीतर कथित रूप से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के पिछले हिस्से में बने कुछ कमरों को किराए पर लेकर दो युवक लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे। स्थानीय लोगों और एक जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मौके पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी किराए पर कमरे लेकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों के अलग-अलग शहरों से रोजगार की तलाश में देहरादून आने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties