उत्तराखंड... चलते ट्रक ने कार को बनाया आग का गोला और फिर ?

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक एक कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई.

उत्तराखंड... चलते ट्रक ने कार को बनाया आग का गोला और फिर ?
JJN News Adverties

DEHRADUN NEWS-: देहरादून के मोहब्बेवाला चौक (Mohbbewala Chowk) पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक एक कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बता दे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के पलटते ही आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि राहत की बात ये रही कि आग भड़कने से पहले ही ट्रक और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। वही घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की दमकल टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ।

JJN News Adverties
JJN News Adverties