राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल बना हुआ है।
DEHRADUN NEWS-: राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
वही मौके पर पहुंची कोतवाली डालनवाला पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है, जो एक गैस एजेंसी संचालक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वो सुबह घर से टेनिस खेलने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही शहर के प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बहराल हत्या के पीछे की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।