उत्तराखंड.. देर रात खुला बार, अंदर निकले बड़े साहब!

देहरादून के राजपुर रोड पर चर्चित बार देर रात खुला मिला। छापेमारी के दौरान वरिष्ठ अफसर मौजूद होने से विवाद बढ़ा, कुछ लोग हिरासत में लिए गए, बार को चेतावनी।

उत्तराखंड.. देर रात खुला बार, अंदर निकले बड़े साहब!
JJN News Adverties

देहरादून में एक बार फिर नियमों को किनारे रखने का मामला सामने आया है, जहां राजपुर रोड का एक चर्चित बार देर रात तक खुला मिला और कार्रवाई के दौरान बड़ा ड्रामा भी देखने को मिला।
दरअसल, (रि.) ब्रिगेडियर एम के जोशी की मौत के बाद पुलिस ने देर रात तक खुलने वाले बार और रेस्टोरेंट्स पर सख्ती बढ़ाई है इसी के तहत शनिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी बीच, पुलिस को सूचना मिली कि एक बार के बाहर कुछ लोग आपस में उलझ रहे हैं जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बार में छापेमारी की।
वहीं, जांच में बार तय समय से ज्यादा खुला मिला जिस पर संचालक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई लेकिन तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया।
क्योंकि, उसी बार में एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और छापेमारी कर रहे अधिकारी का सामना अपने ही आलाधिकारी से हो गया इसके बाद मौके पर ही फटकार लगनी शुरू हो गई।
इस दौरान, रात 1 बजे का वक्त हो चुका था जहां माहौल में तनाव और गरमाहट साफ नजर आई और अधीनस्थ अधिकारी ‘यस सर’ कहते हुए सार्वजनिक तौर पर फटकार झेलता रहा
मामला बढ़ता देख, शहर के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और बार संचालक को समय से पहले बंद करने की सख्त चेतावनी दी गई।
फिलहाल, मामला शांत जरूर हो गया है लेकिन सवाल यही है कि क्या प्रभावशाली मौजूदगी के दम पर नियमों की अनदेखी होती रहेगी या इस बार सख्ती सच में नजर आएगी?

JJN News Adverties
JJN News Adverties