उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: टॉप पर बेटियां, चमके प्रदेश के सितारे

उत्तराखंड बोर्ड 2026 में हाईस्कूल 92.10% और इंटर 85.11% रिजल्ट रहा। बेटियों ने फिर बाजी मारी। अक्षत गोयल हाईस्कूल टॉपर, गीतिका पंत व सुषिला मेहंदी रत्ता इंटर टॉपर रहीं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: टॉप पर बेटियां, चमके प्रदेश के सितारे
JJN News Adverties

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आपको बतादे की हाईस्कूल में 92.10 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। वही खास बात यह रही कि इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है।
जहां हाईस्कूल परीक्षा में बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 रहा, वहीं बालकों का 88.03 प्रतिशत दर्ज किया गया। वही इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने 88.09 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि छात्रों का प्रतिशत 81.93 रहा।
ऐसे में टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोयल ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुषिला मेहंदी रत्ता ने 98 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
इस पर शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है।
कुल मिलाकर इस बार का रिजल्ट बेहतर रहा है और प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties