उत्तराखंड..खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत..30 से ज्यादा घायल !

देहरादून के त्यूणी में एक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस हरिपुर क्वानू–मीनस मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

उत्तराखंड..खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत..30 से ज्यादा घायल !
JJN News Adverties

देहरादून के त्यूणी (Tuni) क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब (Paonta Sahib) जा रही हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Himachal Road Transport Corporation) की बस हरिपुर क्वानू–मीनस मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी | इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए |

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस (police), एसडीआरएफ (SDRF) और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी इलाके और गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज त्यूणी और विकासनगर के अस्पतालों में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर (Higher Center) रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से मृकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties