उत्तराखंड..गुंजन हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, SIT ने की विस्तृत जांच..35 गवाहों के बयान !

सोमवार को देहरादून के दूल्हा बाजार में चापड़ से वार कर गुंजन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसी दिन हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था |

उत्तराखंड..गुंजन हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, SIT ने की विस्तृत जांच..35 गवाहों के बयान !
JJN News Adverties

सोमवार को देहरादून के दूल्हा बाजार में चापड़ से वार कर गुंजन (Gunjanकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस (Police) ने उसी दिन हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था | अगले दिन न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया था |

हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी त्वरित जांच के लिए SSP ने एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि हत्या से संबंधित वारदात के चार दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (SIT) ने दिन-रात काम करते हुए घटनास्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की। बता दें घटना में इस्तेमाल स्कूटर को कब्जे में लेते हुए आरोपी के आने और जाने वाले रूट का चार्ट बनाया गया। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। हत्या में इस्तेमाल किए गए चापड़, आरोपी के कपड़े, जूते, हेलमेट को परीक्षण के लिए भेजा गया है | घटना की संवेदनशीलता के देखते हुए मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल के माध्यम से करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयानों, घटनास्थल से मिले सुबूतों को विवेचना में शामिल करते हुए मात्र तीन दिनों में एसआईटी ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties