प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देहरादून में होने जा रही है
प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए भाजपा की कोर कमेटी (Core Committee) की बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Former National President JP Nadda) की अध्यक्षता में देहरादून में होने जा रही है। इसके लिए एक-दो दिन में कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए रणनीतिक रूप अहम मानी जाती है। इसकी महत्ता कई स्तरों पर होती है। कोर कमेटी में राज्य से जुड़े बड़े राजनीतिक मामलों जैसे गठबंधन (Alliance), प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर मंथन किया जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले कोर कमेटी सीट-वार रणनीति, उम्मीदवारों के चयन की रूपरेखा, प्रचार के मुद्दे और कमजोर-मजबूत क्षेत्रों पर चर्चा करेगी। जिला, मंडल और बूथ स्तर तक की समीक्षा की जाएगी। बैठक में ये भी देखा जाएगा कि किन जगहों पर संगठन मजबूत है और कहां सुधार की जरूरत है। सरकार के कामकाज और संगठन के बीच तालमेल को लेकर दिशा-निर्देश तय होंगे।