उत्तराखंड.. मैदानों में गर्मी, पहाड़ों में ठंड, क्या फिर बदलेगा मौसम का रंग !

उत्तराखंड में जनवरी की बारिश और बर्फबारी के बाद फरवरी की शुरुआत में मौसम ने फिर करवट ली है। जहाँ मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह और शाम की ठंड अब भी बनी हुई है।

उत्तराखंड.. मैदानों में गर्मी, पहाड़ों में ठंड, क्या फिर बदलेगा मौसम का रंग !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में जनवरी की बारिश और बर्फबारी के बाद फरवरी की शुरुआत में मौसम ने फिर करवट ली है। जहाँ मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह और शाम की ठंड अब भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क है और आज भी ज्यादातर इलाकों में धूप रहेगी। तो वही देहरादून में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री, जबकि उधम सिंह नगर में अधिकतम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर कायम है। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और नई टिहरी में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई थी। लेकिन सोमवार से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश, जबकि 3000 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मैदानी इलाकों में गर्मी और पहाड़ों में ठंड का मिला-जुला असर बना हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties