मौसम बिगड़ा, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, यात्रियों को सावधानी की सलाह

उत्तराखंड में मौसम विभाग का तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी। पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी।

मौसम बिगड़ा, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, यात्रियों को सावधानी की सलाह
JJN News Adverties

पहाड़ों में मौसम ने अचानक करवट ली है, और इसके साथ ही बढ़ गई है लोगों की चिंता।
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 
खासकर पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। 
12 और 13 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगह बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 
मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश और गर्जन देखने को मिल सकता है।
खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। 
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और पूरी सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा कि अगर संभव हो, तो खराब मौसम में यात्रा टालना बेहतर रहेगा। 
साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
फिलहाल, प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties