उत्तराखंड....पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी घायल

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल होकर गिरफ्तार हुआ। फायरिंग के बाद पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद हुई।

उत्तराखंड....पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी घायल
JJN News Adverties

देहरादून में पुलिस की सख्ती के आगे एक बार फिर अपराधी ढेर हो गया। 
प्रशासन द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

जानकारी के अनुसार देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी बैरियर तोड़कर हाईवे की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कुआंवाला के पास उसकी कार टकरा गई।

इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान हरिद्वार निवासी क्रांतानाथ के रूप में हुई है। मौके से आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की गई है. 
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties