उत्तराखंड...बारिश ने मचाया तांडव... तीन की मौत, आठ से ज्यादा लापता !

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है और ऐसे में कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है।

उत्तराखंड...बारिश ने मचाया तांडव...  तीन की मौत, आठ से ज्यादा लापता !
JJN News Adverties

DEHRADUN NEWS-: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है और ऐसे में कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। बता दे राजधानी देहरादून (capital dehradun) में सोमवार रात हुई बारिश का तांडव देखने को मिला है। अब तक बारिश और भूस्खलन (landslide) के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं।
 
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के सहस्त्रधारा (Sahastradhara) के पास ही मजाड़ा में भूस्खलन से एक युवक के दबने की सूचना मिली है। इसके साथ ही मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है वही झड़ीपानी टोल पर भूस्खलन से दो मजदूर मलबे में दबे गए हैं। एक मजदूर की मौत हो गई है। जबिक एक घायल है। बहराल भारी बारिश के कारण देहरादून में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक शव सहस्त्रधारा से बरामद किया गया है। जबकि भूस्खलन के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं विकासनगर में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

वही बात करें लापता लोगों की तो ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बता दे सहस्त्रधारा में सात से आठ लोगों के लापता होने की बात प्रशान द्वारा कही जा रही है। वहीं देहरादून के टपकेश्वर के पास भगत सिंह कॉलोनी में एक शिखर फॉल में चार लोगों के बहने की जानकारी जामने आ रही है। बहराल रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties