उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाली राज्य की प्रतिभाशाली छात्राओं को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
UTTARAKHAND NEWS-: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाली राज्य की प्रतिभाशाली छात्राओं को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं रैंक और टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक हासिल करने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया।
सीएम धामी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी।