उत्तराखंड..बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर लाठी-डंडों से हमला, जेई समेत चार कर्मचारी घायल !

देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया-पीर में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर मकान मालिक पक्ष की ओर से लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है

उत्तराखंड..बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर लाठी-डंडों से हमला, जेई समेत चार कर्मचारी घायल !
JJN News Adverties

देहरादून के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया-पीर में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग (Electricity Department) की टीम पर मकान मालिक पक्ष की ओर से लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है | इस घटना में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) समेत चार कर्मचारी घायल हो गए।

घटना 28 जनवरी दोपहर की बताई जा रही है..जब सब-डिवीजन में तैनात जेई अमित रौछेला अपनी टीम के तीन अन्य कर्मचारियों के साथ पथरिया-पीर निवासी कालू के घर बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे थे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार उसके कनेक्शन पर 9,730 रुपये का बिजली बिल बकाया था। जानकारी के मुताबिक जैसे ही टीम ने बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, उसी दौरान घर में मौजूद तुषार और कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारियों को घर के भीतर घसीटा और विभागीय मीटर और दस्तावेज छीनने का भी प्रयास किया। बता दें हमले में जेई अमित रौछेला समेत अन्य कर्मचारियों को सिर और हाथ में चोटें आईं, जिसके बाद सभी को कोरोनेशन अस्पताल (Coronation Hospital) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में धारा चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। जिसके बाद पुलिस (Police) ने कर्मचारियों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties