Uttarakhand Weather: कई दिनों से मौसम के शुष्क मिजाज के बाद अब सर्दी में होने वाला है इजाफा 

uttarakhand राज्य में काफी हफ्तों से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ था लेकिन वही कुछ ऊँचे पहाड़ी वाले इलाको में snowfall ने ठंडक बढ़ा दी है और शहरी क्षेत्रों में भी कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही

Uttarakhand Weather: कई दिनों से मौसम के शुष्क मिजाज के बाद अब सर्दी में होने वाला है इजाफा 
JJN News Adverties

Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य में काफी हफ्तों से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ था। लेकिन वही कुछ ऊँचे पहाड़ी वाले इलाको में बर्फबारी(snowfall) ने ठंडक बढ़ा दी है और शहरी क्षेत्रों में भी कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हलाकि सुबह से धूप खिली रहने की वजह से सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। 

गौरतलब है कि देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में सुबह और शाम को कोहरा(fog) छाने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ना भी शुरू हो गया है। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो हल्की हवा के साथ ठंडी हवाओं ने ठंड में इजाफा करने का काम किया है। इसी के चलते शाम के समय अब लोगों ने गर्म कपड़ों की संख्या भी बढ़ा दी है। वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल रही है, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है। इसके साथ ही अचानक सुबह और शाम बढ़ती ठंड की चपेट में आने से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार के पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है।

हालांकि मौसम विभाग(meteorological department) के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क ही बना रहेगा और सुबह शाम कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। लेकिन अब कुछ दिनों के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज किये जाने का अनुमान जताया गया है जिसके चलते लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties