स्पेशल ओलंपिक भारत चैंपियनशिप के उद्घाटन पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने घोषणा की कि उत्तराखंड की नई खेल नीति में स्पेशल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, सुविधाएं और आर्थिक सहायता के विशेष प्रावधान किए जाएंगे
देहरादून में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल फिगर और स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान शामिल किए जाएंगे।
जिसमें खेल मंत्री ने कहा कि दिव्यांग और विशेष श्रेणी के खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों की तुलना में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था करेगी।
साथ ही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विश्वास जताया कि यहां से तैयार होने वाले खिलाड़ी साल 2029 स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में भारत का नाम रोशन करेंगे।
इतना ही नहीं कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री दीप्ति रावत, इंडियन आइस स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, स्पेशल ओलंपिक भारत के क्षेत्रीय निदेशक डीबीएस रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।