उत्तराखंड के टैलेंट को मिला बड़ा मंच, फिल्म नीति से युवाओं के सपनों को नई उड़ान

धामी सरकार की नई फिल्म नीति का असर अब धीरे-धीरे ज़मीन पर भी दिखाई देने लगा है। दरअसल, फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं को अब सरकार आर्थिक सहयोग भी दे रही है

उत्तराखंड के टैलेंट को मिला बड़ा मंच, फिल्म नीति से युवाओं के सपनों को नई उड़ान
JJN News Adverties

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अब फिल्मी दुनिया के दरवाजे खुलने लगे हैं। धामी सरकार की नई फिल्म नीति का असर अब धीरे-धीरे ज़मीन पर भी दिखाई देने लगा है। दरअसल, फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं को अब सरकार आर्थिक सहयोग भी दे रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत प्रदेश के युवाओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे यानी एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की है। इनमें रुद्रप्रयाग के प्रवीण सेमवाल, चमोली की कविता और नैनीताल के देवेश भट्ट शामिल हैं, जिन्हें उनके कोर्स के अनुसार आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, इस योजना के तहत एफटीआईआई, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से फिल्म शिक्षा पूरी करने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है। उधर, फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी का कहना है कि सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह पहल उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने का बेहतर अवसर भी देगी।

JJN News Adverties