उत्तराखंड के नए वन मुखिया बने विनोद सिंघल, राजीव भरतरी की हुई छुट्टी, 29 IFS अधिकारीयों के तबादले

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है. जिसमें उत्तराखंड वन विभाग का नया मुखिया विनोद कुमार सिंघल को बनाया गया है.

उत्तराखंड के नए वन मुखिया बने विनोद सिंघल, राजीव भरतरी की हुई छुट्टी, 29 IFS अधिकारीयों के तबादले
JJN News Adverties

देहरादून. प्रदेश सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है. जिसमें उत्तराखंड वन विभाग का नया मुखिया विनोद कुमार सिंघल को बनाया गया है. इससे पहले वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी थे. जिन्हें अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही 29 अन्य वन अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं.

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे ओमप्रकाश पर सरकार के एक्शन के बाद एक बार फिर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के चीफ राजीव भरतरी को वन प्रमुख से हटाया गया है. सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड प्रमुख वन संरक्षक पद पर विनोद सिंघल को यह जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का कार्य देख रहे विनोद कुमार सुमन को इस पद से हटाकर उन्हें प्रमुख वन संरक्ष वन्य जीव बनाया गया है। साथ ही उन्हें अग्रिम आदेशों तक प्रमुख वन संरक्ष (HoFF) उत्तराखंड का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

हिमांशु बागड़ी उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर से जलागम निदेशालय देहरादून, कुंदन कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी से उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, आशुतोष सिंह उप वन संरक्षक को बद्रीनाथ वन प्रभाग से उप निदेशक एफटीए हल्द्वानी, नीरज कुमार उप वनसंरक्षक/उन निदेशक हरिद्वार से रामनगर कार्बेट रिजर्व, इंद्र सिंह को उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून से केदारनाथ वन प्रभाग उप निदेशक, दीप चंद पंत उप वन संरक्षक को अनुसंधान हल्द्वानी से उप वनसंरक्षक सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा,

वन निगम में प्रतिनियुक्ति पर बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक सेवाएं दे रहे डी थिरुज्ञानसंबदम को उप वन संरक्षक/प्रभागिय वनाधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग, प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय कुमार भार्गव को उप वन संरक्षक नियोजन एवं वित्त प्रबंधन देहरादून, उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लौंसडौन को प्रमुख वन संरक्षक देहरादून से संबंद्ध, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान को प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती धर्म सिंह मीणा को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय देहरादून,

प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत मयंक शेखर को उप वन संरक्षक भूमि संरक्षण निदेशालय देहरादून, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता नितीशमणि त्रिपाठी को प्रभागीय वनाधिकारी देहरदून, प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डाख् कोको रोसे को उप प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़, प्रभागीय वनाधिकारी गोपेश्वर अमित कुंवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना देहरादून, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर को उप प्रभागीय वनाधिकारी चकराता के पद पर भेजा गया है.


विनोद कुमार सिंह उप वन संरक्षक टिहरी डैम 1 वन प्रभाग से प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी, सर्वेश कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी अलकनंदा भूमि संरक्षण गोपेश्वर से प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ गोपेश्वर, रमेश चन्द्र कांडपाल को सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा से प्रभागीय वन अधिकारी चंपावत, दिनकर तिवारी भूमि संरक्षण नैनीताल से प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर, बाबूलाल वन अधिकारी टिहरी डैम पप से प्रभागीय वन अधिकारी वन प्रभाग हल्द्वानी, प्रकाश चंद आर्य को उत्तराखंड वन विकास निगम से प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ वन प्रभाग लैंसेडौन के पद पर भेजा गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties