उत्तराखंड में मानसून से पहले ही बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 28 जून से 2 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में भले ही मानसून ने अभी औपचारिक तौर पर दस्तक न दी हो, लेकिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार शुरू हो चुका है। बता दे मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बता दे मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।आपको बता दे मौसम विभाग ने इस अवधि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक 27 और 28 जून को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश होने ओर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
तो वहीं 29 जून से 2 जुलाई के बीच पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, अगले दो दिनों में कुछ पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 28 जून के बाद बारिश की तीव्रता में तेजी आएगी।उन्होंने बताया कि 28 जून को कुमाऊं के अधिकांश और गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बारिश होगी,जबकि 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोग घरों के अंदर ही रहें। खिड़की और दरवाजे बंद रखें ओर बिजली से जुड़े उपकरणों से दूरी बनाए रखें।ओर लोगों को सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।फिलहाल उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रशासन की सलाह का पालन करें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें।