वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट: हल्द्वानी-काठगोदाम में भारी वाहनों पर बैन, नए रूट लागू !

वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू: 18-19 अप्रैल को सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक। पर्यटक वाहनों के लिए खास रूट तय, नैनीताल रिटर्न ट्रैफिक के लिए डायवर्जन लागू।

वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट: हल्द्वानी-काठगोदाम में भारी वाहनों पर बैन, नए रूट लागू !
JJN News Adverties

वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम में प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

दरअसल ,18 और 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वही पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले ट्रकों को जिला सीमा पर ही रोक दिया जाएगा, जबकि स्थानीय भारी वाहनों को तय स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।

आपको बता दे ,मैदानी इलाकों से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा और पर्यटक वाहनों के लिए खास रूट तय किए गए हैं। साथ ही बरेली रोड और रुद्रपुर से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड से काठगोदाम पहुंचेंगे। साथ ही रामनगर, बाजपुर और कालाढूंगी से आने वाले वाहन मंगोली मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

बताया जा रहा है की रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक नैनीताल से लौटने वाले वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

इसी क्रम में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय रूट का पालन करें और यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties