उत्तराखंड में यहाँ मलबा गिरने से दबे मजदूर, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग ....

देहरादून के मसूरी में बीती रात ये दर्दनाक हादसा हुआ | इस हादसे में शहर के कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

उत्तराखंड में यहाँ मलबा गिरने से दबे मजदूर, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग ....
JJN News Adverties

UTTARAKHAND NEWS; देहरादून(Dehradun) के मसूरी में बीती रात ये दर्दनाक हादसा हुआ | इस हादसे में शहर के कैमल बैक रोड(Camel Back Road) पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल मजदूर को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय(Sub District Hospital) लंढौर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर पड़ोसी देश नेपाल(Nepal) के रहने वाले हैं।

 सड़क पर सीवर लाइन(Sewer Line) बनाने के लिए सड़क की खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा अचानक मजदूरों के ऊपर गिर गया और दोनों मजदूर उसमे दब गए इस दौरान एक मजदूर की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties