हल्द्वानी..चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, तैयार की ये खास रणनीति !!

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अपने संगठन की ओवरहॉलिंग शुरू कर दी है | आपको बता दें संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुके हैं।

हल्द्वानी..चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, तैयार की ये खास रणनीति !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी (Haldwani)-: विधानसभा चुनाव 2027 (assembly elections 2027) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने संगठन की ओवरहॉलिंग शुरू कर दी है | आपको बता दें संगठन सृजन अभियान (organization creation campaign) के तहत जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुके हैं। हल्द्वानी कांग्रेस के स्वराज आश्रम में संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुखदेव पांसे (Sukhdev Panse) पहुंचे। उनके साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृरदयेश (MLA Sumit Hridayesh) भी मौजूद रहे।

बता दें मीडिया से बात करते हुए सुखदेव पांसे ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार (BJP government) ने जिला पंचायत चुनाव (District Panchayat Election) में लोकतंत्र की हत्या करने का खेल जो खेला है उसे देवभूमि की जनता ने अपनी आंखों के सामने देखा है। इसलिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 में देवभूमि को कलंकित करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए फिर से संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट करके जनता के बीच भेजने का काम कर रहगी है, ताकि जन विरोधी नीतियों वाली सरकार को उखाडा जा सके। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि संगठन को मजबूत कर जनता के बीच जाकर इस सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने की सजा दी जाए |

JJN News Adverties
JJN News Adverties