हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से मिलेगा छुटकारा, बनभूलपूरा इंदिरानगर के लोगों को मिलेगी राहत

हल्द्वानी शहर की सबसे बड़ी समस्या, ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कचरे के पहाड़ से अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते दिन नगर निगम ने लिगेसी वेस्ट प्लांट का विधिवत संचालन शुरू कर दिया।

हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से मिलेगा छुटकारा, बनभूलपूरा इंदिरानगर के लोगों को मिलेगी राहत
JJN News Adverties

Haldwani News:- हल्द्वानी(Haldwani ) शहर की सबसे बड़ी समस्या, ट्रंचिंग ग्राउंड(trenching ground) में जमा कचरे के पहाड़ से अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दे कि बीते दिन नगर निगम ने लिगेसी वेस्ट प्लांट(Legacy Waste Plant) का विधिवत संचालन शुरू कर दिया। इस परियोजना का शुभारंभ नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। जानकारी के मुताबिक महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि यह प्लांट पुराने जमा हुए कचरे के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं इस प्लांट से निस्तारित कूड़े का उपयोग मिट्टी भराई के लिए किया जाएगा, जिससे कचरे के ढेर को साफ करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि... नगर निगम(Municipal council) और एनटीपीसी के बीच हुए एमओयू के तहत भविष्य में यहां एक और बड़ा प्लांट भी लगाया जाएगा। साथ ही महापौर ने यह भी कहा कि निगम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर लगातार काम कर रहा है, और इस दिशा में ये पहल एक बड़ी सफलता है

JJN News Adverties
JJN News Adverties