विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड देहरादून में गिरफ्तार

सेवानिवृत्त सूबेदार व अन्य लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड देहरादून में गिरफ्तार
JJN News Adverties

सेवानिवृत्त सूबेदार (Retired Subedar) व अन्य लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड (Mastermind) को नेहरू कालोनी थाना पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान उपेंद्र सिह थापा निवासी मोहकमपुर वर्तमान निवासी हाइडिल कालोनी, हल्द्वानी (Haldwani) के रूप में हुई है। इस मामले में पांच आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इनमें चार आरोपित उपेंद्र सिंह थापा के स्वजन ही हैं। 29 जुलाई 2025 को रिटायर सूबेदार नरजंग कुमार निवासी नया नगर, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) ने तहरीर दी कि उनके साथ सेना में सूबेदार संदीप थापा निवासी नेहरू कालोनी भी था। संदीप थापा ने उन्हें बताया कि उनका रिश्तेदार उपेंद्र सिंह थापा, जोकि मर्चेंट नेवी में कैप्टन है और वह फिनलैंड में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties