हल्द्वानी शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली 147 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज आज झंडा पूजन के साथ हो गया।
हल्द्वानी शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली 147 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला (Ramlila) का आगाज आज झंडा पूजन (Flag Worship) के साथ हो गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर शुभारंभ किया और इस अनूठी परंपरा को संजोए रखने का संकल्प लिया।
हल्द्वानी (Haldwani) के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हर साल की तरह इस बार भी दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस रामलीला को सफल बनाने के लिए लंबे समय से स्थानीय कलाकार और नागरिक पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। विशेषता ये है कि यहां दिन और रात दोनों समय रामलीला का मंचन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। हल्द्वानी की ये रामलीला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक समानता और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक बन चुकी है।