16 लाख का झटका! पार्ट टाइम जॉब और कस्टमर केयर के जाल में फंसीं महिलाएं

हल्द्वानी में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब और फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए वारदात को अंजाम दिया ....

16 लाख का झटका! पार्ट टाइम जॉब और कस्टमर केयर के जाल में फंसीं महिलाएं
JJN News Adverties

हल्द्वानी में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।बता दे की ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब और फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए वारदात को अंजाम दिया है।

साथ ही पहले मामले में निलियम कॉलोनी निवासी एक महिला को फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब का लिंक भेजा गया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ऑनलाइन टास्क और ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करने के लिए कहा गया। जानकारी के मुताबिक ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला से अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख 47 हजार रुपये जमा करा लिए और जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो उससे और रकम जमा करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।

वहीं दूसरे मामले में मुखानी निवासी एक महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा। जहाँ कॉल करने पर ठगों ने एक फाइल भेजी, जिसे खोलते ही उनके बैंक खातों से करीब 98 हजार रुपये निकल गए।

फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, एपीके फाइल और ऑनलाइन निवेश के झांसे से बचने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties